खिलवाड़ : परीक्षा फॉर्म से 734 विद्यार्थियों के फोटो गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने में स्कूलों की भारी लापरवाही सामने आई है। 176 स्कूलों ने 734 फॉर्म में या तो फोटो धुंधली लगाई है या बिना फोटो के ही अपलोड कर दिया है। ऐसे में यह फॉर्म निरस्त होने के कगार पर हैं। बोर्ड ने आखिरी …

मुरादाबाद/अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने में स्कूलों की भारी लापरवाही सामने आई है। 176 स्कूलों ने 734 फॉर्म में या तो फोटो धुंधली लगाई है या बिना फोटो के ही अपलोड कर दिया है। ऐसे में यह फॉर्म निरस्त होने के कगार पर हैं। बोर्ड ने आखिरी मौका देते हुए नये सिरे से फोटो अपलोड करने के लिए 28 फरवरी तक का वक्त दिया है। अगर, बोर्ड से तय अवधि में फॉर्म अपलोड नहीं हुए तो आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसको लेकर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके हैं। जल्द परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी। वहीं, जिले में 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 42530 और इंटरमीडिएट के 37553 छात्र सहित कुल 80073 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनके परीक्षा फॉर्म भरवाए जा चुके हैं, जिनमें फोटो की गड़बड़ी पाई गई है। ऐसे में 176 स्कूलों के प्रधानाचार्य को सुधार के साथ फॉर्म अपडेट करने को जिम्मा सौंपा है।

80 स्कूलों ने विद्यार्थियों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं किया : कई स्कूलों ने छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र फॉर्म के साथ अपलोड नहीं किया है। जब तक माध्यमिक शिक्षा परिषद् को दिव्यांग छात्रों की संख्या नहीं मिलेगी, वो अलग से ऐसे छात्रों की परीक्षा की व्यवस्था नहीं कर पाएगी। स्कूलों को छात्र का सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र फॉर्म के साथ लगाना है, जो नहीं लगाया गया। ऐसे 80 स्कूल हैं।

बोर्ड परीक्षा से वंचित हो सकते हैं छात्र
सरकारी स्कूलों की लापरवाही से जिले के 176 स्कूलों के 734 विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है। अगर, स्कूलों द्वारा 28 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म ठीक नहीं किया गया तो बोर्ड इन फॉर्म को निरस्त कर दिया जाएगा, जिसके बाद छात्रों को बोर्ड परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सिम के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा, तहरीर

संबंधित समाचार