मुरादाबाद: मुंबई के कारोबारी की जहर खाने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद थाना सिविल लाइन के क्षेत्र स्थित कांठ रोड़ निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मुंबई के एक कारोबारी की मौत हो गई हैं। कारोबारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद थाना सिविल लाइन के क्षेत्र स्थित कांठ रोड़ निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मुंबई के एक कारोबारी की मौत हो गई हैं। कारोबारी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर के जौहर कालोनी निवासी 40 वर्षीय नोमान रजा मुंबई की एक प्राइवेट सेक्टर की कम्पनी चला रहा था। कोरोना काल में कम्पनी का बजट बिगड़ने पर वह घर वापस रामपुर आ गया और 14 फरवरी की शाम जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रामपुर ले जाया गया। लेकिन, हालत गंभीर होती देखकर मुरादाबाद रैफर कर दिया गया था। जहां रविवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण नोमान रजा ने आत्महत्या की है।

संबंधित समाचार