भाजपा व सपा जाति और धर्म के नाम पर आपका वोट हासिल करना चाहती है: प्रियंका गांधी
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को ऊंचाहार में भाजपा,सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले तीस सालों में इनजातिवादी और सांप्रदायिक पार्टियों ने विकास का एक भी काम नहीं किया। इसलिए केवल जाति और धर्म के नाम पर आपका वोट हासिल करना …
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को ऊंचाहार में भाजपा,सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले तीस सालों में इनजातिवादी और सांप्रदायिक पार्टियों ने विकास का एक भी काम नहीं किया। इसलिए केवल जाति और धर्म के नाम पर आपका वोट हासिल करना चाहती है।
ऊंचाहार विधान सभा के जगतपुर,ऊंचाहार,जमुनापुर की सभाओं में कांग्रेस उम्मीदवार अतुल सिंह के समर्थन में आयोजित सभाओं में प्रियंका गांधी ने कहा कि आज जनता बेहाल है।कांग्रेस ने लोगों को जितना गरीबी रेखा से ऊपर उठाया था,इन सरकारों ने उतना नीचे गिरा दिया है।
जनता मंहगाई, बेरोजगारी और अपराध से बेहाल है।कांग्रेस ने बड़े-बड़े संस्थान बनाए थे,जिसे भाजपा सरकार एक-एक करके बेंच रही है। ऊंचाहार में एनटीपीसी,रायबरेली में एम्स,लालगंज में रेल कोच कारखाना कांग्रेस सरकार की देन है।किंतु भाजपा ने एक भी काम नहीं किया।
भाजपा केवल अपने दोस्त बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए काम करती है।प्रियंका गांधी ने कहा कि अतुल सिंह को आप लोग जिताओगे तो यहां का विकास तेजी के साथ होगा। मवेशियों की समस्या की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस की छत्तीसगढ़ की सरकार ने मवेशियों का गोबर खरीदकर इस समस्या से निजात दिलाई है।
पढ़ें- अनोखी शादी: दुल्हन को लेने 23 लाख की कंबाइन से पहुंचे दूल्हे राजा, देखें वीडियो
