कुशीनगर: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा मंदिर के पास शनिवार की रात ट्रक ने अनियंत्रित होकर दरवाजे पर खड़ी महिला को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ट्रक चालक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। थाना क्षेत्र के रामकोला-कसया मार्ग पर कठघरही निवासी नंदलाल …
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा मंदिर के पास शनिवार की रात ट्रक ने अनियंत्रित होकर दरवाजे पर खड़ी महिला को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ट्रक चालक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
थाना क्षेत्र के रामकोला-कसया मार्ग पर कठघरही निवासी नंदलाल यादव मकान बनवाकर रहते हैं। शनिवार की रात कसया से रामकोला की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और दरवाजे पर खड़ी 40 साल के मालती देवी पत्नी नन्दलाल यादव को रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंचकर नशे में धुत चालक और महिला के शव को लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक चालक नशे में धुत था। इस संबंध एसओ डीके सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर चालक को कब्जे में लेकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
