अयोध्या: साली के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर जीजा फरार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में जीजा ने एकतरफा प्यार में साली को लहुलूहान कर दिया। साली के चेहरे पर ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर दबिश डाली।  पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार …

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में जीजा ने एकतरफा प्यार में साली को लहुलूहान कर दिया। साली के चेहरे पर ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर दबिश डाली।  पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामला शनिवार देर रात का है। साली के चेहरे पर गहरे जख्म हो गए हैं। पीड़िता ने परिवारजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाई ने खुद जीजा के खिलाफ खंडासा थाने में तहरीर दी। आरोपी संदीप कुमार घटना के बाद से फरार है। पुलिस का कहना है कि संदीप की छह साल पहले शादी हुई थी।

संदीप का तब से ससुराल आना-जाना लगा रहता था। एकतरफा प्यार में संदीप ने अपनी साली पर हमला किया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: बरेली के करेली स्कूल में स्वेटर बुनती शिक्षिका का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

संबंधित समाचार