मथुरा में जन्मस्थान के निकट हुई गोकशी, फैला आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकल घनी आबादी में गोकशी की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना के बाद से गोरक्षकों में आक्रोश फैल गया है। गोरक्षकों ने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की पुलिस ने मांग की है। बता दें कि कुछ दिन पहले गोविंदनगर में पुलिस ने …

मथुरा। मथुरा में भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान के निकल घनी आबादी में गोकशी की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना के बाद से गोरक्षकों में आक्रोश फैल गया है। गोरक्षकों ने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की पुलिस ने मांग की है।

बता दें कि कुछ दिन पहले गोविंदनगर में पुलिस ने दरेसी रोड पर एक मकान पर छापा मारा था। इस छापेमारी के बाद पुलिस को कटा गोवंश प्राप्त हुआ था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि पांच आरोपी मौके से भाग गए थे। इन्हीं लोगों की गिरफ्तारी को लेकर ब्रजमंडलीय गोरक्षा समन्वय समिति के अध्यक्ष संत गोपेश दास महाराज ने पुलिस को मांगपत्र सौंपकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें: देवरिया में गरजे शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश करें आतंकी सैफ से रिश्ते का खुलासा

संबंधित समाचार