रुद्रपुर: तराई के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों की औषधियों की विशेषता से पहाड़ के लोगों को मिलेगा का बड़ा बाजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई के साथ ही पर्वतीय वन क्षेत्रों की औषधियों की विशेषता व मार्केंटिग को लेकर सेंटर फॉर रूलर एंड टेक्नोलॉजी (सीआरडीटी) आईआईटी, नई दिल्ली के साथ सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के बीच करार हुआ है। इससे शहर के कॉलेज में वन औषधियों पर शोध करने के साथ ही लोगों को इसकी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई के साथ ही पर्वतीय वन क्षेत्रों की औषधियों की विशेषता व मार्केंटिग को लेकर सेंटर फॉर रूलर एंड टेक्नोलॉजी (सीआरडीटी) आईआईटी, नई दिल्ली के साथ सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के बीच करार हुआ है। इससे शहर के कॉलेज में वन औषधियों पर शोध करने के साथ ही लोगों को इसकी विशेषताओं की जानकरी दी जाएगी। इससे तराई व पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ा बाजार बनने की उम्मीद है। जहां उसकी मार्केंटिंग भी की जाएगी।

सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में नेचुरल प्रोडक्ट रिसर्च लैब के नाम से एक प्रयोगशाला को मार्च में तैयार कर लिया जाएगा और अप्रैल में यहां शोध कार्य प्रारंभ हो जाएगा। लैब के लिए आवश्यक उपकरणों को कॉलेज में मंगा लिया गया हैं। इसके लिए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर कमल किशोर पांडे और आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर भरत पांडे के बीच एक महीने पहले करार हुआ है।

इस लैब में तराई और पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाने वाली औषधियों पर शोध कार्य किया जाएगा। वहीं, इससे उत्पन्न उत्पादों के लिए विशेष तौर पर तराई के ग्रामीण लोगों को तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के परंपरागत प्रद्योगिकी का भी अध्ययन कर उसको आधुनिकरण करके ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, औद्योगिक शहर में औषधि रिसर्च सेंटर शुरू होने से पीएचडी के छात्रों को भी सुविधाएं मिलने लगेगी और वह अपना शोध कार्य बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

तराई व पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को मिलेगा रोजगार के अवसर
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में औषधि रिसर्च सेंटर से तराई और पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीणों को विशेष लाभ मिलने लगेगा। यहां के लोग औषधियों की ‍विशेषताओं को जानकर इससे अपना रोजगार और कमाई के अवसर बढ़ाएंगे। वहीं विद्यार्थी भी औषधियों के बारे में शोध कर सकेंगे और उन्हें संपूर्ण जानकारी यही प्राप्त हो जाएगी।

सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में नेचुरल प्रोडक्ट रिसर्च लैब के नाम से प्रयोगशाला तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। इसे मार्च में तैयार कर अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। इससे तराई वन औषधियों के साथ ही पर्वतीय औषधियों पर शोध कार्य यहीं होने लगेगा। इस कार्य से ग्रामीणों के लिए कमाई का एक नया स्रोत बनेगा।

– प्रो. कमल किशोर पांडे, प्राचार्य, सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज, रुद्रपुर

संबंधित समाचार