दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे ने कराया अंडरवॉटर शूट, देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे की फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों ही खूब एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे दोनों ने अंडरवॉटर फोटोशूट कराया। अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपने अंडरवाटर फोटोशूट की तस्वीरें …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे की फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों ही खूब एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे दोनों ने अंडरवॉटर फोटोशूट कराया।

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपने अंडरवाटर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट कटआउट मोनोकनी पहनी हुई है। सामने की ओर सिल्वर रिंग लगा है। साथ ही व्हाइट दुपट्टे की मदद से एक्ट्रेस कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं।

फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘जलपरी’। बॉलीवुड के सितारे और फैंस उनके फोटोशूट की काफी सराहना कर रहे हैं।

वहीं दीपिका पादुकोण ने भी इंस्टाग्राम पर अपने अंडरवाटर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। वह ऑरेंज मोनोकनी में नजर आ रही हैं। फ्रंट से मोनोकनी दीपिका को कवर कर रही है। वहीं दीपिका ने अपनी अंडरवॉटर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- कई बार पानी की गहराइयों में सुकून औऱ सुरक्षा मिलती है।

स्विमिंग पूल के अंदर दीपिका इस पोजीशन में बैठी हैं कि वह अब ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा, “पूल गंदा क्यों कर रही हो?” एक और यूजर ने लिखा, “शर्म नहीं आती, पूल में इस तरह का पोज देते हुए।

एक यूजर बोला- क्या कुछ भी पहन कर तस्वीरें खिंचवाने आ जाती हो। इस बीच दीपिका और अनन्या के कई सपोर्ट्स उनके जवाब देते दिखे। एक यूजर ने लिखा- तुम्हारा क्या जाता है, अपनी सोच ठीक करो, तो एक ने कहा- जरा आंखें खोलो और दुनिया को साफ साफ देखने की कोशिश करो।

संबंधित समाचार