लालकुंआ: किशोर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में पड़ोसी किशोर ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़िता को घायल अवस्था में हल्द्वानी स्थित एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट पंजीकृत कर किशोर को बाल न्यायालय के माध्यम से बाल सुधार गृह भेजा है। नगर की श्रमिक बस्ती में निवास करने …

लालकुआं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में पड़ोसी किशोर ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़िता को घायल अवस्था में हल्द्वानी स्थित एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट पंजीकृत कर किशोर को बाल न्यायालय के माध्यम से बाल सुधार गृह भेजा है।

नगर की श्रमिक बस्ती में निवास करने वाले श्रमिक ने रविवार को स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि गत दिवस वह और उसकी पत्नी काम पर गए थे। घर में उनकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। इस दौरान दोपहर को उनके पड़ोस में रहने वाला किशोर जबरन उनके घर में घुस गया। उसने बालिका को अकेला पाकर दुष्कर्म कर डाला।

इससे बेटी की हालत बिगड़ गई। शाम को जैसे ही वे घर पहुंचे तो उन्होंने घायल अवस्था में बच्ची को तुरंत ही एसटीएच में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों से पता चला कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस पर उन्होंने स्थानीय कोतवाली में पहुंचकर मामले की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी किशोर को बाल न्यायालय हल्द्वानी में प्रस्तुत किया। जहां से दोपहर बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर एवं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक रजनी आर्य करेंगी। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामला गैर संप्रदाय का होने के चलते कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सोमवार को पीड़िता की चिकित्सकीय जांच एवं उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे।

संबंधित समाचार