टनकपुर: पुलिस को देख गाड़ी खड़ी कर भाग गए ड्राइवर, डेढ़ लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ रविवार से पुलिस द्वारा ट्रैफिक ड्राइव चलाया गया। चल्थी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो दर्जनों वाहनों के चालक रोड किनारे वाहन खड़ा कर भाग खड़े हो गए। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर करीब डेढ़ लाख रुपये …

टनकपुर, अमृत विचार। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ रविवार से पुलिस द्वारा ट्रैफिक ड्राइव चलाया गया। चल्थी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो दर्जनों वाहनों के चालक रोड किनारे वाहन खड़ा कर भाग खड़े हो गए। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा रविवार से ट्रैफिक ड्राइव चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत एसपी ने यातायात नियमों के उलंघन कर रहे वाहनों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करने तथा रडार गन से ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध करने के निर्देश दिए। जिस क्रम में रविवार को सीओ ऑपरेशन अभिनय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चल्थी क्षेत्र में लगातार आ रही ओवरलोडिंग व अवैध खनन की शिकायत पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को आते देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख वाहन चालकों ने वाहन खड़ा करना शुरू कर दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ाकर भाग खड़े हुए।

सीओ ने करीब दो दर्जन वाहनों को चालान कर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं पुलिस ने जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ जिले के समस्त थानों, चौकी क्षेत्र में अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ओवर स्पीड, मोबाइल चलाकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों की सघन चैकिंग की गई।

संबंधित समाचार