डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- निष्पक्ष, निर्भीक, सकुशल चुनाव कराने के लिए दुरुस्त रखें तैयारियां
रायबरेली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण तरीके से 23 व 27 फरवरी को मतदान सम्पन्न कराने की सभी अंतिम तैयारियों को नोडल अधिकारी निर्वाचन,सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन आदि अधिकारी पूरी तरह से पूर्ण रखें। गठित टीमों के …
रायबरेली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण तरीके से 23 व 27 फरवरी को मतदान सम्पन्न कराने की सभी अंतिम तैयारियों को नोडल अधिकारी निर्वाचन,सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन आदि अधिकारी पूरी तरह से पूर्ण रखें।
गठित टीमों के सदस्य, मतदान कार्मिक अपने कार्यो को टीम भावना से भली-भांति अंजाम दें उन्होंने कहा कि अब मतदान की तिथि निकट है। सभी तैयारियां प्रशासनिक,पुलिस से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखें तथा निर्वाचन ड्यूटी में लगे नोडल अधिकारी निर्वाचन,प्रभारी अधिकारी को उन्होंने बताया कि विभिन्न गठित टीम निर्वाचन व्यय, उड़न दस्ता, स्थाई निगरानी टीम, एमसीएमसी, व्यय अनुवीक्षण टीम आदि गठित टीमें अपने कार्यो को भलीभांति कार्यो को सक्रिय निष्पक्ष, निर्भीक होकर कार्य करें।
विधानसभा बछरावां, हरचन्दपुर, रायबरेली, सरेनी एवं ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को तथा विधानसभा सलोन में 27 फरवरी को मतदान किया जाना है। जिसके लिए पोलिंग पार्टियां आईटीआई गोरा बाजार मैदान से पांच विधानसभा क्षेत्रों हेतु 22 फरवरी एवं विधानसभा सलोन हेतु 26 फरवरी को रवाना होनी है।जिसकी सम्पूर्ण तैयारियों को कमी न रहे।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी,जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सौंपे गये कार्यो के नोडल अधिकारी,सहायक नोडल अधिकारी से कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। डीपीआरओ ने ईवीएम, वीवीपैट और नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने परिवहन व्यवस्था, जिला पूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, परियोजना निदेशक आदि अधिकारियों ने भी अपने निर्वाचन से सम्बन्धित कार्यो को विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, समस्त आरओ, टीओ जितेन्द्र सिंह, एडीआईओं इंजेश सिंह सहित सभी नोडल अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए आदि अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: टनकपुर: पुलिस को देख गाड़ी खड़ी कर भाग गए ड्राइवर, डेढ़ लाख से अधिक का लगाया जुर्माना
