शक्तिफार्म: शादी में गया था दंपति, चोरों ने घर खंगाला
शक्तिफार्म, अमृत विचार। रिश्तेदारी में शादी में दिनेशपुर गए दंपति के घर चोरी हो गई। घटना का पता तब चला जब दंपति लौटकर आया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। गुरुग्राम निवासी चिरंजीवी महालदार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीते गुरुवार को पत्नी के साथ रिश्तेदारी में एक …
शक्तिफार्म, अमृत विचार। रिश्तेदारी में शादी में दिनेशपुर गए दंपति के घर चोरी हो गई। घटना का पता तब चला जब दंपति लौटकर आया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
गुरुग्राम निवासी चिरंजीवी महालदार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीते गुरुवार को पत्नी के साथ रिश्तेदारी में एक शादी में दिनेशपुर गए थे। रविवार को जब वह वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर जाकर देखा तो अल्मारी का ताला भी टूटा हुआ था और कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चिरंजीवी के मुताबिक घर से 18 हजार की नकदी, सोने के एक जोड़ी झुमके, तीन जोड़ी बाली, एक चेन और एक मंगलसूत्र गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
