बरेली: प्रथम एलन कूपर शिक्षक टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची नईम और खान शहबाज की जोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम एलन कूपर शिक्षक बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन कुल 92 मैच खेले गए। जियमें सभी वर्गों के प्रतिभागी शिक्षकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। दूसरे मैच में सबसे पहले 45 वर्ष से अधिक के …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम एलन कूपर शिक्षक बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन कुल 92 मैच खेले गए। जियमें सभी वर्गों के प्रतिभागी शिक्षकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। दूसरे मैच में सबसे पहले 45 वर्ष से अधिक के पुरुष वर्ग के मैच खेले गए। जिसमें डबल्स के सेमीफाइनल में नईम अहमद एवं खान शहबाज की जोड़ी ने धर्मवीर एवं गंगा देव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में राजीव अग्रवाल और विकास खंडेलवाल की जोड़ी ने अनिल कुमार शुक्ला और सत्यम शरद पाराशरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, 45 वर्ष से कम में शुभम सक्सेना और निखिल सेठ की जोड़ी फाइनल में पहुंची।

45 वर्ष से अधिक सिंगल में शंकर पाल अब्बल
45 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष सिंगल्स में शंकर पाल ने संदेश कुमार राठौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। और दूसरे सेमीफाइनल में सोवन मोहंती ने सौरभ वर्मा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इतना ही नहीं, 45 साल से कम में राजेंद्र मौर्य ने फादर क्रिस्टोफर शाजी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मैच में रमन अरोड़ा ने उपदेश राठौर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दामिनी हारी, काजल रही अब्बल
पुरुषों के बाद महिला वर्ग के मैच शुरू हुए। जिसमें 45 वर्ष से कम आयु वर्ग के महिला वर्ग सिंगल्स में काजल बधानी ने दामिनी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में दीक्षा ने आरुषि शर्मा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद 45 वर्ष से कम आयु वर्ग महिला वर्ग डबल्स में पद्मजा सिंह एवं शीतल ज़ैदी की जोड़ी ने आयुषी पाठक एवं इजमा हसन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सरिता सागर एवं पिंकी रानी की जोड़ी ने रेनू विरमानी एवं दीपिका गुप्ता की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

45 वर्ष से अधिक में प्रीति राणा ने मारी बाजी
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला सिंगल्स वर्ग में प्रीति राणा ने डॉ शिखा अग्रवाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तो दूसरे सेमीफाइनल में शुभ्रा पांडेय ने ज़ीनत परवीन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, डब्ल्स में अर्चना राजपूत और शहनाज परवीन की जोड़ी ने शोभा सूदन और प्रीति झा को हराकर फाइनल जीता।

यह लोग रहे मौजूद
प्रतियोगिता के दौरान सर्वेश यादव, विमल मिश्रा, मुकेश कुमार, निशांत शर्मा, नईम अहमद, खान शहबाज, पद्मजा सिंह, कुमारी पूजा शर्मा, कुमारी दीक्षा, रामावतार, सुमित कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी विमल मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली में एक और हत्या: घनी आबादी के बीच नाले में मिला पांच माह का भ्रूण, पानी में शव को तैरते देख लोग रहे गए दंग

संबंधित समाचार