अमरोहा : ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के बाईपास मार्ग पर साइकिल सवार को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला लालबाग निवासी समीउल्लाह (70) पुत्र अब्दुल रहीम रविवार को साइकिल पर …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के बाईपास मार्ग पर साइकिल सवार को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला लालबाग निवासी समीउल्लाह (70) पुत्र अब्दुल रहीम रविवार को साइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से नगर के बाईपास मार्ग पर जा रहे थे। जैसे ही वह झकड़ी अड्डे के निकट पहुंचे तो गजरौला दिशा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से चालक ट्रक लेकर भाग गया, लेकिन लोगों ने उसका पीछा करके संभल अड्डे पर उसे पकड़ लिया।
हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। इससे बाईपास मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई।
ये भी पढ़ें:- कानपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पीआरओ को पुलिस ने उठाया, बाद में छोड़ा
