हल्द्वानी: जमीन पर उतरे प्रशासनिक अधिकारी तो खनन स्थल से गायब मिले सीमांकन पिलर
अमृत विचार, हल्द्वानी। प्रशासन व खान विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन की शिकायत पर बैलपड़ाव के हिम्मतपुर में औचक निरीक्षण किया। टीम को मौके से सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर गायब मिले। वहीं सिंचाई गूल में मलबा भरा हुआ था। इस पर टीम ने खेत स्वामी को गूल की सफाई व पिलर …
अमृत विचार, हल्द्वानी। प्रशासन व खान विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन की शिकायत पर बैलपड़ाव के हिम्मतपुर में औचक निरीक्षण किया। टीम को मौके से सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर गायब मिले। वहीं सिंचाई गूल में मलबा भरा हुआ था। इस पर टीम ने खेत स्वामी को गूल की सफाई व पिलर लगाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संदीप सिंह निवासी हिम्मतपुर बैलपड़ाव ने जिलाधिकारी को शिकायत कर बताया कि जसपाल सिंह द्वारा खेत में अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी शिकायत पर रविवार को एडीएम अशोक जोशी, उप निदेशक खनन राजपाल लेघा, एसडीएम रेखा कोहली की संयुक्त टीम ने खेत का निरीक्षण किया।
टीम ने मौके पर पाया जसपाल सिंह को 90×30 मीटर में समतलीकरण की अनुमति मिली है। वहीं, खुदान भी निर्धारित गहराई तीन मीटर से कम सिर्फ ढाई मीटर तक ही पाया गया। टीम को मौके से सीमांकन के लिए लगाए गए तीन पिलर गायब मिले। इसके अलावा खनन स्थल के पीछे बह रही सिंचाई गूल में करीब 70मीटर तक आरबीएम भरने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।
इस पर एडीएम जोशी ने सीमांकन पिलर लगाने और दो दिनों में गूल की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि दो दिनों बाद इसका निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। साथ ही जसपाल सिंह को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित स्थल से बाहर खनन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
