हरदोई: गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार शख्स को रौंदा, दर्दनाक मौत
हरदोई। हरदोई-सवायजपुर रोड पर जगदीशपुर के पास गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया।इस हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। चहल-पहल वाले इलाके में हुए इस हादसे से वहां कोहराम मच गया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया गया है कि रविवार की शाम लोनार …
हरदोई। हरदोई-सवायजपुर रोड पर जगदीशपुर के पास गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया।इस हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। चहल-पहल वाले इलाके में हुए इस हादसे से वहां कोहराम मच गया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
बताया गया है कि रविवार की शाम लोनार थाने के जगदीशपुर ब्रह्म बाबा स्थल के सामने एक बाइक सवार किसी काम से जा रहा था। इसी बीच गन्ने से लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।बाइक सवार लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर पड़ा,इसी बीच ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया।
हादसे का शिकार हुआ 36 वर्षीय गोविन्द कुमार पुत्र रामरतन कोलिया मझिगवां का रहने वाला था। चहल-पहल वाले इलाके में हुए इस सड़क हादसे से वहा कोहराम मच गया। गोविन्द कुमार के घर वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की हत्या, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका
