हल्द्वानी: महिला मरीज से भाभी बोलना डॉक्टर को पड़ा भारी, गुस्साया पति तो पत्नी से उठाया जानलेवा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला मरीज को भाभी कहना एक डॉक्टर को महंगा पड़ गया। मरीज का पति डाक्टर पर भड़क उठा और उसे घर से भगा दिया। पति को बेवजह नाराज देख महिला ने दवा की एक साथ पांच गोलियां गटक ली। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल लोकलाज के चलते …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला मरीज को भाभी कहना एक डॉक्टर को महंगा पड़ गया। मरीज का पति डाक्टर पर भड़क उठा और उसे घर से भगा दिया। पति को बेवजह नाराज देख महिला ने दवा की एक साथ पांच गोलियां गटक ली। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल लोकलाज के चलते पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की तबीयत कुछ दिन से खराब थी। इलाके का ही एक डॉक्टर उसका इलाज करने के लिए घर पर जा रहा था। शनिवार को डाक्टर ने महिला से भाभी कहकर तबीयत पूछा तो वहां मौजूद पति भड़क गया। उसने हंगामा कर डाक्टर को घर से भगा दिया। पति को संदेह था कि डॉक्टर उसकी पत्नी पर डोरे डाल रहा है। गुस्साए पति को आसपास के लोगों ने किसी तरह शांत कराया।

इधर, बेवजह हंगामा करने से तनाव में आई महिला ने एक साथ पैरासिटामोल की पांच गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति के मुताबिक, उसे शक तब हुआ जब डॉक्टर बिना बुलाए ही रोजाना घर पर इलाज के लिए पहुंचने लगा। यही वजह है उसने डॉक्टर को घर से भगा दिया।

संबंधित समाचार