यूपी चुनाव 2022: हरदोई में अखिलेश का वार, कहा- भाजपा को अपनी हकीकत पता चल गई है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में चौथे फेज के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सूबे के हरदोई जिले के संडीला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा पर जमकर वार किया। इस दौरान उनके साथ सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर भी मौजूद थे। अखिलेश ने जनसभा को संबोधित करते …

हरदोई। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में चौथे फेज के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सूबे के हरदोई जिले के संडीला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा पर जमकर वार किया। इस दौरान उनके साथ सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर भी मौजूद थे। अखिलेश ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी चुनाव में पहले फेज के मतदान के बाद से ही भाजपा को अपनी हकीकत पता चल गई। दूसरे चरण से तो भाजपा वाले नेता सुन्न पड़ गए।

तीसरे चरण के मतदान के बाद से तो इनकी भाषा ही बदल गई है। अब चौथे चरण के मतदान के बाद हरदोई वालों के वोट से भाजपा शून्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पांचवें, छठे और सातवें चरण के मतदान के दौरान तो इनके बूथों पर भूत नाचेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि अब भाजपा को जनता से जरा सा भी समर्थन नहीं मिल रहा है, इसी कारण इनके नेताओं का भाषा ही बदल गई है। भाजपा के नेता तो घटिया भाषण देने लगे हैं।

यह भी पढ़ें:-विक्की जैन की बांहों में नजर आईं अंकिता लोखंडे, लफ्जों में बयां किया इजहार-ए-इश्क

संबंधित समाचार