बरेली: किराया देने पहुंची महिला पर मकान मालिक के कुत्ते ने किया हमला, बुरी तरह नोंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चाबाई मोहल्ले में उस समय कुत्ते के हमले से अफरा-तफरा मच गई, जब एक किरायेदार अपने मकान मालिक को किराया देने पहुंची थी। इस दौरान मकान मालिक के पालतू कुत्ते ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चाबाई मोहल्ले में उस समय कुत्ते के हमले से अफरा-तफरा मच गई, जब एक किरायेदार अपने मकान मालिक को किराया देने पहुंची थी। इस दौरान मकान मालिक के पालतू कुत्ते ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल, बरेली में प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चाबाई मोहल्ले में शोभा कश्यप पिछले तीन सालों ने अपने परिवार के साथ शकुंतला जौहरी के मकान में किराये पर रहती है। जो आज सुबह कमरे का किराया देने मकान मालिक के घर पहुंची तो मकान मालिक के पालतू कुत्ते रोड व्हीलर ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

शोर शराबा सुनकर पहुंचे मकान मालिक और अन्य लोगों ने किसी तरह से महिला को कुत्ते से छुड़ाया। लेकिन तब तक कुत्ते ने शोभा कश्यप को बुरी तरह से नोंच डाला। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: व्यापारी को बंधक बनाकर पांच लाख की रंगदारी मांगी

 

संबंधित समाचार