बहराइच: सड़क हादसे में घायल मैनेजर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के उर्रा हरखापुर मार्ग पर दो दिन पूर्व बाइक सवार ने पैदल पेट्रोल पंप जा रहे मैनेजर को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मैनेजर का इलाज लखनऊ में चल रहा था। सोमवार सुबह मौत हो गई। कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के अमृतपुर पुरैना गांव निवासी उमेश तिवारी (35) पुत्र मार्कण्डेय तिवारी गांव …

बहराइच। जिले के उर्रा हरखापुर मार्ग पर दो दिन पूर्व बाइक सवार ने पैदल पेट्रोल पंप जा रहे मैनेजर को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मैनेजर का इलाज लखनऊ में चल रहा था। सोमवार सुबह मौत हो गई। कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के अमृतपुर पुरैना गांव निवासी उमेश तिवारी (35) पुत्र मार्कण्डेय तिवारी गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर थे।

शनिवार को उर्रा हरखा पुर मार्ग पर करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें उमेश घायल हो गए। बहराइच से उमेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उमेश का इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार के लोग विलखने लगे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-81 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी में एक फर्म का निदेशक गिरफ्तार

संबंधित समाचार