ईरान : लड़ाकू विमान एफ-5 दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरान। उत्तर पश्चिमी ईरान में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार दो चालकों और एक नागरिक की मौत हो गयी। देश की सरकारी समाचार समिति ‘आईआरएनए’ ने सोमवार को यह जानकारी दी।   खबर के अनुसार, लड़ाकू विमान एफ-5 तबरिज के रिहायशी इलाके में एक स्टेडियम में दुर्घटनग्रस्त हुआ और इस …

तेहरान। उत्तर पश्चिमी ईरान में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार दो चालकों और एक नागरिक की मौत हो गयी। देश की सरकारी समाचार समिति ‘आईआरएनए’ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

खबर के अनुसार, लड़ाकू विमान एफ-5 तबरिज के रिहायशी इलाके में एक स्टेडियम में दुर्घटनग्रस्त हुआ और इस घटना में दो चालकों और एक नागरिक की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें:- आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, 12 लोगों की हालत गंभीर

गौरतलब है कि ईरान की वायु सेना के पास 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के पहले अमेरिका से खरीदे हुए सैन्य विमान हैं। उसके पास रूस निर्मित मिग और सुखोई विमान भी हैं। दशकों के प्रतिबंधों से ईरान के लिए अपने पुराने होते बेड़ों के रखरखाव का काम मुश्किल हो रहा है।

संबंधित समाचार