काशीपुर: रामनगर-मुरादाबाद-लालकुआं रेलवे मार्ग पर शीघ्र दौड़ंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
काशीपुर, अमृत विचार। डीआरएम आशुतोष पंत ने कहा कि वर्ष 2023 में रामनगर-मुरादाबाद-लालकुआं रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण पूरा होने का अनुमान है। इसके अलावा शीघ्र ही रेलवे स्टेशन सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। दरअसल दो से 28 फरवरी तक रेलवे की ओर से सेफ्टी ड्राइव के तहत …
काशीपुर, अमृत विचार। डीआरएम आशुतोष पंत ने कहा कि वर्ष 2023 में रामनगर-मुरादाबाद-लालकुआं रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण पूरा होने का अनुमान है। इसके अलावा शीघ्र ही रेलवे स्टेशन सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है।
दरअसल दो से 28 फरवरी तक रेलवे की ओर से सेफ्टी ड्राइव के तहत विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे निरीक्षण कार्य कर चल रहा है। सोमवार को डीआरएम आशुतोष पंत रेलवे विभिन्न विभागों के रेलवे अधिकारियों के साथ रेलवे यान में सवार होकर काशीपुर रेलवे जंक्शन पहुंचे। उन्होंने जंक्शन पर प्लेटफार्म, यात्री प्रतिक्षालय, रेलवे ट्रैक और क्रू लॉबी आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने क्रू लॉबी में लोको पायलट संबंधी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इलेक्ट्रिक ट्रेनों के प्रशिक्षण व अन्य संबंधित जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा विभाग एक टीम ने रेलवे ट्रैक के पॉइंट को गहनता से परखा। ट्रैक में कुछ कमी मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के समक्ष नाराजगी जताई। डीआरएम ने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में परखा। उन्होंने कहा कि बरेली से चलकर लालकुआं, बाजपुर रेलवे स्टेशन व रेलवे फाटकों का निरीक्षण कर काशीपुर पहुंचे हैं।
यहां से रामनगर और वापस अलीगंज, पीपलसाना मुरादाबाद मार्ग आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में काशीपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए रेलटेल विभाग से वार्ता हो चुकी है। साथ ही कोई व्यवधान नहीं हुआ तो अगले वित्तीय वर्ष में रामनगर-मुरादाबाद-लालकुआं रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही रविवार को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक गोरखपुर ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वाणिज्य संबंधी दस्तावेजों का अवलोकन किया था।
क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण या अंडरपास बनाने की मांग
काशीपुर। आईजीएल के वाइस प्रेसिडेंट (वित्त एवं प्रशासन) मधूप मिश्रा व कांग्रेसी नेता समरपाल ग्रेवाल ने डीआरएम आशुतोष पंत से कहा कि आईजीएल के पास 36सी रेलवे फाटक बंद हो चुका है। वर्ष 2017 में रेलवे की ओर से करीब 1300 मीटर सड़क मार्ग का निर्माण किया गया था। इस मार्ग पर भारी वाहन दौड़ने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में गहरे-गहरे गडढे हो गए है। जिससे वाहन हिचकोले खाते हुए चलते हैं। उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण कराने या अंडरपास बनाने की मांग।
