गोरखपुर: नारद मुनि हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी व बेटी समेत तीन गिरफ्तार
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के चकिया गांव में 17 फरवरी को जमीन में गड़ी हुए शव मिलने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आज घटना में शामिल दो महिलाओं (पत्नी व पुत्री) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता …
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के चकिया गांव में 17 फरवरी को जमीन में गड़ी हुए शव मिलने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आज घटना में शामिल दो महिलाओं (पत्नी व पुत्री) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मृतक नारद मुनि साहनी अपने लड़कियों पर गलत निगाह रखता था।
जिससे तंग आकर पत्नी व उसकी लड़की ने अपने सहयोगी की मदद से आए दिन परेशान करने वाले नारद मुनि की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जिसके संबन्ध में मृतक की पत्नी संगीता देवी पत्नी मृतक नारद मुनि साहनी निवासी बैलो सवहिया टोला थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर ने स्वयं थाना पिपराईच पर /2022 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत कराया था। प्रार्थना पत्रों व पुलिसिया जांच से स्वयं मृतक की पत्नी का हाथ पाया गया।
पूछताछ के दौरान संगीता देवी पत्नी मृतक नारद मुनि साहनी निवासी बैलो सवहिया टोला थाना पिपराइच ने घटना कारित करने की बात स्वीकार करते हुए सहयोगियों अपनी पुत्री रेनू उर्फ मधु पुत्री मृतक नारद मुनि साहनी व पुत्री के साथी सरफुद्दीन अंसारी उर्फ लालू पुत्र सलाउद्दीन अंसारी निवासी बांसपार बजौली टोला बेलहिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज का नाम बताया। तीनो अभियुक्तगणो को पुलिस टीम द्वारा उनके निवास स्थानो से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: स्कूल-कॉलेज खुलने पर खिले बच्चों के चेहरे, ऑफलाइन क्लासेस से स्टूडेंट्स खुश
