बरेली: जर्जर बिजली का पोल दे रहा हादसे को दावत
बरेली,अमृत विचार। कटरा चांद खा में सीवर वाली गली में घनी आबादी में विद्युत पोल लगा हुआ है। पोल काफी पुराना होने की वजह से जमीनी सतह एवं बीच के हिस्से से जर्जर हो गया है। आबादी में होने की वजह से लोग सुबह व शाम यहां से गुजरते हैं। पोल के कभी भी गिरने …
बरेली,अमृत विचार। कटरा चांद खा में सीवर वाली गली में घनी आबादी में विद्युत पोल लगा हुआ है। पोल काफी पुराना होने की वजह से जमीनी सतह एवं बीच के हिस्से से जर्जर हो गया है। आबादी में होने की वजह से लोग सुबह व शाम यहां से गुजरते हैं। पोल के कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है।
शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम ने न तो पोल बदला ओर न उसे गिरने से बचाने के लिए कोई प्रयास ही किए। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से जल्द पोल को बदलने की मांग की है। क्षेत्र के रहने वाले मनोज कुमार, धर्मवीर मौर्य, नंद किशोर मौर्य ने कहा कि यदि कोई हादसा होता है तो विभागीय अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
