संजय लीला भंसाली की बढ़ीं मुश्किलें, पहुंचे हाईकोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जिसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज डेट के पास आने के साथ साथ फिल्म से जुड़े सभी भी खुलकर सामने आ रहे है। संजय लीला भंसाली की फिल्म …

मुबंई। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जिसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज डेट के पास आने के साथ साथ फिल्म से जुड़े सभी भी खुलकर सामने आ रहे है। संजय लीला भंसाली की फिल्म एक फिर कानूनी के पचड़े में फंस गई है। फिल्म गंगूबाई में कमाठीपुरा एरिया के नाम के इस्तमाल होने से कमाठीपुरा के लोगों ने इस फिल्म पर आपत्ति जताई है और फिल्म बैन करने की मांग की है।

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म फिर छिड़ा विवाद

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर गंगूबाई के असली परिवार के साथ साथ कमाठीपुरा के लोगों ने भी नाराजगी जताते हुए अवाज उठाई है। यहां के लोगों ने फिल्म में कमाठीपुरा का नाम इस्तेमाल होने पर आपत्ति जताई है। कमाठीपुरा के निवासियों और स्थानीय विधायक अमीन पटेल ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उनकी मांग है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रोड्यूसर को फिल्म में कमाठीपुरा का नाम बदलने का आदेश दिया जाए। इस अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में कमाठीपुरा में ही आलिया की जर्नी को दिखाया गया है। कमाठीपुरा एक रेड लाइट एरिया है, जहां की गंगूबाई क्वीन हैं।

कमाठीपुरा के लोगो की शिकायत

कमाठीपुरा लाल बाजार के नाम से जाना जाता था जिसे मुंबई का रेड लाइट एरिया भी कहा जाता है। मगर कमाठी वर्कर्स के नाम पर इसका नाम कमाठीपुरा पड़ा है। मूवी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से कमाठीपुरा नाम की हर जगर चर्चा है। वहां को लोगों का कहना है कि उनके इलाके को बदनाम किया जा रहा है। वहां सिर्फ सेक्स वर्कर्स ही नहीं रहते बाकी लोग भी रहते हैं। जिन लोगों ने हाईकोर्ट में केस दर्ज करके फिल्म में कमाठीपुरा का नाम हटाने की मांग की है।

यह भी पढ़े-सुप्रिया सुले और अमर पटनायक समेत इन 11 सांसदों को मिलेगा ‘संसद रत्न पुरस्कार’

संबंधित समाचार