UP Election 2022: प्रतापगढ़ में गरजे अमित शाह, कहा- कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए बीजेपी को जिताएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। जिले में अमित शाह ने योगी सरकार की कानूनी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पांच सालों में गुंडों और माफियाओं को जेल भेजने का काम किया है। योगी सरकार के आने से  प्रदेश से बाहुबली गायब हो गए औऱ हर तरफ सिर्फ बजरंग बली ही …

प्रतापगढ़। जिले में अमित शाह ने योगी सरकार की कानूनी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पांच सालों में गुंडों और माफियाओं को जेल भेजने का काम किया है। योगी सरकार के आने से  प्रदेश से बाहुबली गायब हो गए औऱ हर तरफ सिर्फ बजरंग बली ही दिखते हैं।

अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया और अपराधी खुले घूम रहे थे। आज के समय में आजम खान कहां हैं? अतीक अहमद कहां हैं? मुख्तार अंसारी कहां हैं? कानून व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखने के लिए योगी सरकार को दोबारा सत्ता में लाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ की जमीन भू-माफियाओं से खाली कराने और गरीबों के लिए घर बनाने का काम भाजपा सरकर कर रही है। योगी सरकार ने यूपी में डकैती में 72 फीसदी, लूट में 62 फीसदी, अपहरण में 29 फीसदी और बलात्कार के मामले में 50 फीसदी की कमी करने का काम किया है।

पढ़ें- अमरोहा : मतगणना में अभिकर्ता को लेकर डीएम ने प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

संबंधित समाचार