पीलीभीत: सपा प्रत्याशी डॉ. शैलैंद्र के आवास पर छापा, एक पेटी शराब और कई बोतलें बरामद
पीलीभीत, अमृत विचार। सपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र गंगवार द्वारा चुनाव में शराब के इस्तेमाल की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापा मारा। डॉ. शैलेंद्र के एक मकान से एक पेटी शराब और कई बोतलें पकड़ी गईं। सपा प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र गंगवार द्वारा चुनाव में शराब के इस्तेमाल की सूचना पर मंगलवार को पुलिस टीम …
पीलीभीत, अमृत विचार। सपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र गंगवार द्वारा चुनाव में शराब के इस्तेमाल की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापा मारा। डॉ. शैलेंद्र के एक मकान से एक पेटी शराब और कई बोतलें पकड़ी गईं। सपा प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र गंगवार द्वारा चुनाव में शराब के इस्तेमाल की सूचना पर मंगलवार को पुलिस टीम ने कई जगह छापे मारे।
पुलिस ने जब ढील बरती तो भाजपा विधायक के साथ-साथ उनके समर्थक भी खुद शराब पकड़ने उतर पड़े। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने सपा प्रत्याशी के नई बस्ती में एक मकान पर एक पेटी शराब और एक कार से कई बोतलें पकड़ीं। वहीं थाना गेट पर भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: कहीं मुफ्त के चक्कर में पटरी से न उतर जाए बिजली व्यवस्था
