अयोध्या: 554 वाहनों का होगा अधिग्रहण, नहीं देने वालों पर दर्ज होगा केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। अब पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 554 प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे में प्रशासन ने निर्णय लिया है कि वाहन मालिकों का किसी भी तरह का बहाना नहीं चलेगा। जो …

अयोध्या। चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। अब पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 554 प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे में प्रशासन ने निर्णय लिया है कि वाहन मालिकों का किसी भी तरह का बहाना नहीं चलेगा। जो भी मालिक वाहन नहीं उपलब्ध कराएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु वाहनों के अधिग्रहण आदेश प्रेषित कर दिए गए हैं। समस्त वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने वाहन निर्धारित समय व स्थान पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी वाहन स्वामी की ही होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अयोध्या आरपी सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए वाहनों की आवश्यकता पड़ती है। सरकारी वाहनों को छोड़कर 554 निजी वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है।

यह भी पढ़े-आजमगढ़: शराब कांड पर अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव को घेरा, कही यह बड़ी बात…

संबंधित समाचार