शादी के जोड़े में सजने को तैयार बैठी युवती को अगवा कर किया रेप, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मध्य प्रदेश। अपने विवाह से महज तीन दिन पहले शादी के जोड़े में सजने को तैयार बैठी युवती ही दरिदंगी का शिकार हो गई। खुशियों के इस घर में मातम के बादल छा गए। दरअसल मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली का है। सिंगरौली की रहने वाली 21 वर्ष की एक युवती के परिजनों की ओर …

मध्य प्रदेश। अपने विवाह से महज तीन दिन पहले शादी के जोड़े में सजने को तैयार बैठी युवती ही दरिदंगी का शिकार हो गई। खुशियों के इस घर में मातम के बादल छा गए। दरअसल मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली का है। सिंगरौली की रहने वाली 21 वर्ष की एक युवती के परिजनों की ओर से पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है, शिकायत में बताया गया है कि 27 जनवरी को उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है और 30 जनवरी को उसकी शादी होनी थी।

बता दें की परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छानबीन के दौरान मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस बालाघाट तक जा पहुंची। बालघाट के पास जंगल में पुलिस को अगवा की गई युवती मिल गई और एक आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन दूसरा आरोपी भारतीय जनता पार्टी से सरई मंडल का अध्यक्ष कोमल गुप्ता पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि युवती शौच क्रिया के बाद घर वापस जा रही थी, उसी बीच कबाड़ कारोबारी धर्मेंद्र गुप्ता जंगल से युवती को जबरन अपनी कार में बैठाकर जयपुर ले गया।

अगवा करने में उसका साथ मुख्य आरोपी कोमल गुप्ता ने दिया था। जिसके बाद आरोपियों ने 21 दिनों तक युवती को एक कमरे में कैद रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये सभी बातें युवती ने अपने बयान में दर्ज करवाई हैं।

ये भी पढ़ें-

10 वर्षीय छात्रा के साथ रेप, 50 साल का आदमी गिरफ्तार

संबंधित समाचार