हल्द्वानी: गौलापार के बसंतपुर गांव में हाथियों ने बर्बाद की गेहूं की फसल, किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में हाथियों का आतंक जारी है। हाथी जंगलों से सटे गांवों में घुसकर फसल को नष्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। गौलापार के बसंतपुर गांव निवासी हरिदत्त भगत ने बताया कि उनका खेत जंगल से सटा हुआ है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार में हाथियों का आतंक जारी है। हाथी जंगलों से सटे गांवों में घुसकर फसल को नष्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। गौलापार के बसंतपुर गांव निवासी हरिदत्त भगत ने बताया कि उनका खेत जंगल से सटा हुआ है। बीते सोमवार की देर रात जंगल से तीन-चार हाथियों का झुंड उनके खेतों में घुस गया। हाथियों ने दो-तीन बीघा में गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट कर दी। उन्होंने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और नष्ट फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

संबंधित समाचार