लखीमपुर खीरी: 28 लाख से अधिक मतदाता  तय करेंगे 65 प्रत्याशियों की किस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी,अमृतविचार। विधानसभा चुनाव में जिले की आठ विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो जाएगा। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए नवीन मंडी स्थल परिसर से पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदेय स्थलों पर पहुच गईं। बुधवार को 1645 मतदेय स्थल के 3173 बूथों पर 28 लाख …

लखीमपुर खीरी,अमृतविचार। विधानसभा चुनाव में जिले की आठ विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो जाएगा। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए नवीन मंडी स्थल परिसर से पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदेय स्थलों पर पहुच गईं। बुधवार को 1645 मतदेय स्थल के 3173 बूथों पर 28 लाख से अधिक मतदाता 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जिले में चौथे चरण में विधानसभा चुनाव है। जिले की सभी आठ सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। मंगलवार को नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। आठों विधानसभा की पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए विधानसभा वार मंडी परिसर में पंडाल लगाए गए थे।

एक शिविर में मतदान कर्मियों की उपस्थित जांची जा रही थी। दूसरे शिविर से पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम दी जा रही थी। रिजर्व कर्मचारियों के अलग बैठने की व्यवस्था की गई थी।

फैक्ट फाइल
कुल विधानसभा क्षेत्र: 08
कुल मतदाता: 28,07,606
कुल प्रत्याशी: 65

विधानसभा वार कंट्रोल रूम व उनके नम्बर
विधानसभा का नाम कंट्रोल रूम नंबर
137-पलिया 8858548762, 8853558813
138-निघासन 7905893712, 9648151800
139- गोला गोकर्णनाथ 8545087479, 05876-232117
140-श्रीनगर 8090449617, 7408752632
141-धौरहरा 9670776325, 9889509479
142-लखीमपुर 9415705730, 9839870870, 05872-270122
143-कस्ता 8932096921, 8755377170
144-मोहम्मदी 8400608275

चुनावी व्यवस्था और मतदाताओं पर एक नजर
कुल मतदान केंद्र: 1645
कुल पोलिंग बूथ: 3173
सुपरवाइजर: 323
कुल मतदाता पुरुष: 14,97,601
कुल मतदाता महिला: 13,09,894
कुल जोन: 24
सेक्टर: 207

पार्टियों के बूथ तक पहुचने की रिपोर्ट लेते रहे अफसर
लखीमपुर खीरी। शहर की नवीन मंडी स्थल राजापुर से सुबह करीब आठ बजे से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक सभी पार्टिया अपने गंतव्य को रवाना हो चुकी थीं। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की थी। इसके अलावा छोटे वाहन भी लगाए गए हैं। पार्टियों के बूथों तक पहुचने की रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट एकत्रित करते रहे। जोनल मजिस्ट्रेटो ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से सूचना एकत्र कर उच्चाधिकारियों को भेजी। शाम तक सभी पार्टियां अपने बूथों पर पहुच गयी।

पलिया विधानसभा सीट
कुल मतदाता: 3,60,256
पुरुष: 1,90,719
महिला: 1,69,526
जेंडर: 11

निघासन विधानसभा सीट
कुल मतदाता: 3,40,263
पुरुष: 183810
महिला: 156442
जेंडर: 11

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट
कुल मतदाता: 396048
पुरुष: 208517
महिला: 187505
जेंडर: 26

श्रीनगर(अ.सु) विधानसभा सीट
कुल मतदाता: 319109
पुरुष: 170425
महिला: 148680
जेंडर: 04

धौरहरा विधानसभा सीट
कुल मतदाता: 332100
पुरुष: 179255
महिला: 152827
जेंडर: 18

लखीमपुर विधानसभा सीट
कुल मतदाता: 411565
पुरुष: 218640
महिला: 192915
जेंडर: 10

कस्ता (अ.ज) विधानसभा सीट
कुल मतदाता: 309700
पुरुष: 164985
महिला: 144698
जेंडर: 17

मोहम्मदी विधानसभा सीट
कुल मतदाता: 338565
पुरुष: 181250
महिला: 157301
जेंडर: 14

संबंधित समाचार