बरेली: जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं दबंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक बुजुर्ग ने दिव्यांग बेटी के भविष्य के लिए जमीन बचाकर रखी है, उसपर कुछ दबंग कब्जा करना चाहते हैं। दबंग कई बार जमीन बेचने का दबाव और बेटी को जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठापुर के …

बरेली,अमृत विचार। एक बुजुर्ग ने दिव्यांग बेटी के भविष्य के लिए जमीन बचाकर रखी है, उसपर कुछ दबंग कब्जा करना चाहते हैं। दबंग कई बार जमीन बेचने का दबाव और बेटी को जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठापुर के रहने वाले हासिम खां मंगलवार को दिव्यांग बेटी के परवीन के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले एक सड़क हादसे में परवीन ने अपना दायां पैर खो दिया था। वहीं दिव्यांग होने की वजह से परवीन ने शादी भी नहीं की और माता-पिता के साथ रहकर उनकी देखभाल करने लगी।

हासिम ने बताया कि गांव में ही उनकी 151 गज भूमि है, उस भूमि को दिव्यांग बेटी के नाम कर दिया है। बुजुर्ग का आरोप है कि उस जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें-

बरेली: समय से शोध पूरा न करने वाले छात्रों को मौका

संबंधित समाचार