बरेली: केक के साथ मुफ्त सामान न देने पर बेकरी संचालक पर फायरिंग
बरेली,अमृत विचार। डोहरा रोड स्थित बेकरी पर चार युवकों ने केक के साथ अन्या सामान्य मुफ्त न देने पर बेकरी संचालक पर फायर कर दिया। पूरी घटना बेकरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बेकरी संचालक की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्राउन …
बरेली,अमृत विचार। डोहरा रोड स्थित बेकरी पर चार युवकों ने केक के साथ अन्या सामान्य मुफ्त न देने पर बेकरी संचालक पर फायर कर दिया। पूरी घटना बेकरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बेकरी संचालक की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ब्राउन बेकरी के मालिक सौरभ पटेल ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे दुकान पर दो कार आकर रुकीं और चार सूट-बूट पहने युवक कार से उतरकर दुकान पर पहुंचे। युवक केक के साथ बर्थडे कैंडिल व पार्टी पॉपर फ्री में देने की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने मुफ्त में सामान देने से मना कर दिया।
इस पर युवकों ने गोली-गलौज की और बिना रुपये दिए केक ले जाने लगे। जब उन्होंने रुपये मांगे तो एक युवक ने उनपर फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बेकरी संचालक का कहना है कि पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
वहीं पीड़ित की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास व धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जब एक गाड़ी नंबर ट्रेस किया तो वह जयप्रकाश देवनानी के नाम पर निकली। वहीं दूसरी गाड़ी के मालिक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस भी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।
ये भी पढ़ें-
