बरेली: किला पुल पर खराब हुई रोडवेज बस, लगा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। किला पुल पर रोडवेज बस खराब होने से कई घंटे जाम लगा रहने से वाहन सवार परेशान रहे। सूचना देने के बाद भी यातायात पुलिस नहीं पहुंची। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं चुनाव में यातायात पुलिस के जाने से …

बरेली,अमृत विचार। किला पुल पर रोडवेज बस खराब होने से कई घंटे जाम लगा रहने से वाहन सवार परेशान रहे। सूचना देने के बाद भी यातायात पुलिस नहीं पहुंची। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं चुनाव में यातायात पुलिस के जाने से जाम का संकट गहरा गया है।

किला पुल पर मंगलवार सुबह लंबा जाम लग गया। इससे अलग-अलग रास्तों पर दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। किला पुल के ऊपर से होकर निकल रही एक रोडवेज बस बीच सड़क पर खराब हो गई। इससे जाम लगने लगा। आसपास के दूसरे रास्तों से वाहन आए और जल्दी निकलने के चक्कर में आड़े तिरछे घुसने से जाम लंबा होता चला गया।

इस जाम में आधे घंटे में ही सैकड़ों वाहन फंस गए और दोनों ओर की रोड ब्लॉक हो गई। जिसके बाद लोगों ने किला पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग से होकर निकलने का प्रयास किया। लेकिन वहां पर पहले से ही संकरा रास्ता होने से नीचे भी जाम लग गया। वहीं शहर के चौपुला रोड, कुतुबखाना, शाहमतगंज समेत अन्य जगह भी लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: जंक्शन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी

संबंधित समाचार