मलयालम फिल्म अभिनेत्री केपीएसी ललिता का निधन, केरल के सीएम ने जताया शोक
नई दिल्ली। मलयालम फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों जीने वाली मशहूर अभिनेत्री केपीएसी ललिता का निधन हो गया है। वह 74 साल की थीं। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। ललिता ने केरल के त्रिपुनिथुरा स्थित अपने आवास पर मंगलवार की देर शाम अंतिम सांस ली। केपीएसी ललिता …
नई दिल्ली। मलयालम फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों जीने वाली मशहूर अभिनेत्री केपीएसी ललिता का निधन हो गया है। वह 74 साल की थीं। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। ललिता ने केरल के त्रिपुनिथुरा स्थित अपने आवास पर मंगलवार की देर शाम अंतिम सांस ली। केपीएसी ललिता के निधन पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक व्यक्त किया है।
वह मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक भरथन की पत्नी थीं। ललिता के परिवार में उनके पुत्र सिद्धार्थ भरथन और पुत्री श्रीकुट्टी हैं। केपीएसी ललिता के पुत्र सिद्धार्थ भरथन भी मलयालयम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक हैं। ललिता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर आर्टिस्ट के रूप में की थी।
उन्होंने अपने दमदार अभिनय से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम बना लिया था। ललिता ने 1969 में केएस सेथुमाधवन के निर्देशन में बनी फिल्म कूट्टुकुडुमबम से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें : Birthday Special : एक्टर बनने से पहले ‘वॉचमैन’ की नौकरी करते थे गुरमीत चौधरी, इस सीरियल ने बदल दी जिंदगी
