गाजियाबाद: युवती ने फेसबुक के जरिए लोगों को बनाया शिकार, CRPF जवान को भी लुटा
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है। जो नाम बदल के फेसबुक के जरिए लोगो से दोस्ती करती थी। और प्यार में फंसा कर लोगो से शादी कर फिर लोगो को लुटती थी। पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिलफ्तार किया है। जो फेसबुक से दोसती कर प्यार में …
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है। जो नाम बदल के फेसबुक के जरिए लोगो से दोस्ती करती थी। और प्यार में फंसा कर लोगो से शादी कर फिर लोगो को लुटती थी।
पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिलफ्तार किया है। जो फेसबुक से दोसती कर प्यार में फंसा कर शादी करती थी शादी के लोगो को ब्लैकमेल करती थी। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती नाम बदल कर लोगो को फंसाती थी। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में लाजपत नगर एल ब्लॉक की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि उक्त महिला फेसबुक पर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करती थी।
फौजी को फंसा कर की थी शादी
बुलंदशहर जिले में जहांगीरपुर निवासी इंद्रवीर सिंह ने 6 फरवरी 2022 को ज्योति तोमर उर्फ अवनी राजपूत उर्फ पूजा उर्फ आरती, नीलम शर्मा, शिवम, सचिन के खिलाफ गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद में एक केस दर्ज कराया था। इंद्रवीर सिंह CRPF जवान हैं और वर्तमान में 76 बटालियन में जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। इंद्रवीर के अनुसार, उनकी दोस्ती पूजा नामक युवती से फेसबुक पर हुई। पूजा ने खुद को साहिबाबाद निवासी पत्रकार बताया। इसके बाद दोनों की बातें मोबाइल पर होने लगीं। इंद्रवीर ने दो बार गाजियाबाद आकर पूजा से मुलाकात भी की। फौजी ने शिकायत में बताया कि पूजा व उसके घरवालों ने उन्हें नशीला पदार्थ पिलाया और दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में ले जाकर धोखे से शादी कराकर फोटो खींच लिए। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर कथित युवती व उसके परिजनों ने 2 लाख रुपए ऐंठ लिया।
कई जगह से आई युवती की शिकायत
इस युवती के खिलाफ एक और केस सामने आया है। जिसमें मिंटू गुर्जर नाम के शख्स ने इस युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया हुआ है। इसमें युवती पहले मिंटू की दुकान पर सेल्समैन बनी, फिर दुकान हड़पने की नीयत से बलात्कार का आरोप लगाकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। फिलहाल युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस शिकायत दर्ज कर के जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े-पीलीभीत: सपा से टिकट मांगा..भाजपा को लड़ाया..सुरक्षागार्ड ने मंच से गिराया
