यूपी चुनाव 2022: साक्षी महाराज ने किया मतदान, कहा- उन्नाव की सभी सीटें जीतेगी भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। यूपी विधानसभा चुनाव में आज चौथे फेज का मतदान जारी है। इस फेज में 9 जिलों की 59 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। ऐसे में उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने साक्षी महाराज ने उन्नाव के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोटिंग दिया। मतदान करने के …

उन्नाव। यूपी विधानसभा चुनाव में आज चौथे फेज का मतदान जारी है। इस फेज में 9 जिलों की 59 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। ऐसे में उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने साक्षी महाराज ने उन्नाव के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोटिंग दिया। मतदान करने के बाद उन्होंन मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “उन्नाव जिले की सभी 6 की 6 सीटें भाजपा को जीतेगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ को यूपी की जनता ने जो जनादेश दिया था, इस बार वह अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे हो सकता है कि यह आंकड़ा 350 तक चला जाए।” वहीं भाजपा नेता व सांसद साक्षी महाराज ने हिजाब मामले अपनी बात रखते हुए कहा कि यह नियम कनार्टक में बनाया गया था। मुझे लगता है कि देश में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज उन्नाव समेत सूबे 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर में भी वोटिंग हो रही है। इससे पहले तीन फेज का चुनाव संपन्न हो चुका है।

यह भी पढ़ें:-शाहरुख खान 15 अप्रैल से शुरू करेंगे राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग, नजर आएंगे ये सितारें

संबंधित समाचार