साड़ी नहीं, सपना चौधरी ने ऑफ शोल्डर जंपसूट में दिए स्टाइलिश पोज, ग्लैमरस लुक देख फैंस हुए दिवाने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी अब देशभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सपना अपने डांस से तो धमाल मचाती ही हैं, साथ ही अपने ग्लैमरस का तड़का लगाकर फैंस को घायल कर देती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग भी अच्छी है और वह अपने डांस-तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती …

नई दिल्ली। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी अब देशभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सपना अपने डांस से तो धमाल मचाती ही हैं, साथ ही अपने ग्लैमरस का तड़का लगाकर फैंस को घायल कर देती हैं। सपना की फैन फॉलोइंग भी अच्छी है और वह अपने डांस-तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब सपना का एक ग्लैमरस लुक सामने आया है।

हाल ही में सपना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज़ शेयर की हैं, उनमें सपना का अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है।सपना का ये लुक देख उनके फैंस और दिवाने हुए जा रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफें कर रहे हैं।

सपना चौधरी ब्रॉन्ज कलर की वन ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपना दीवाना बना रही हैं। फोटोज में इनका एटीट्यूड देखने लायक लग रहा है। सपना चौधरी ने ऑफ शोल्डर जंपसूट पहना हुआ है। इसमें एक हाथ में पूरी स्लीव्स हैं और दूसरी ओर से यह ऑफ शोल्डर है। कमर पर एक बेल्ट आई हुई है जो सपना की टोन्ड बॉडी को लाइट पर्सनैलिटी दे रही है।

सपना चौधरी ने अपने लुक को ब्लैक कलर की हाई हील्स के साथ कम्प्लीट किया है। हैवी मेकअपस, ब्राउन लिपस्टिक के साथ सपना ने ईयररिंग्स पहने हुए हैं और बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ है।

सपना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘अगर आप दर्द में हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप ठीक नहीं हैं। पॉजिटिव रहिए और जीवन में आगे बढ़ते रहिए।

सपना सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कभी सपना इंडियन और देसी लुक से फैंस का दिल जीतती हैं तो कभी स्टाइलिश लुक से सबको हैरान कर देती हैं।

ये भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा ने शुरू की फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की ट्रेनिंग, ‘झूलन देवी’ बनने मैदान में उतरीं

संबंधित समाचार