जनता की अदालत से मृतक किसानों के परिवार को मिलेगा न्याय : अखिलेश यादव
बहराइच। जिले के के गेंदघर मैदान में बुधवार दोपहर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। अखिलेश ने कहा कि आप के पड़ोसी जिला के मंत्री जी के वाहन से किसानों को रौंदा गया। सुना है, अदालत से उनकी …
बहराइच। जिले के के गेंदघर मैदान में बुधवार दोपहर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। अखिलेश ने कहा कि आप के पड़ोसी जिला के मंत्री जी के वाहन से किसानों को रौंदा गया। सुना है, अदालत से उनकी जमानत हो गई है। ऐसे में मृतक किसान और उनके परिवार को न्याय नहीं मिला। लेकिन जनता की अदालत से मृतक किसान और उनके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके बाद सभी सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के साथ सरकार बनने पर लोगों के लिए क्या करेंगे। सभी योजनाओं को जनता के सामने रखा। इसके साथ अखिलेश ने कहा कि किसानों, नौजवानों और गरीबों को सरकार बनने पर रोजगार देने के साथ समृद्ध बनाने पर बल दिया। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को शहर के गेंदघर मैदान परिसर में चुनावी रैली आयोजित की गई। हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में अखिलेश यादव का उड़न खटोला उतरा।
इसके बाद सड़क मार्ग से अखिलेश गेंदघर मैदान पहुंचे। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री 11.48 बजे पहुंचे। मौजूद सभी प्रत्याशियों ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। 11:55 बजे सभा का संबोधन शुरू किया। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि बहराइच की उपस्थिति जनता का वह स्वागत और सम्मान करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान सभा चुनाव में जनता पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण में जनता ने सपा गठबंधन को वोट किया है। साथ ही चौथे चरण में जनता सपा प्रत्याशियों के जीत का दोहरा शतक लगा देगी। उन्होंने कहा कि इस बार 27 फरवरी को पांचवें चरण में ही जनता ऐतिहासिक जीत दर्ज करा देगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है। जिससे परेशान होकर भाजपा नेता घरों के साथ वाहनों से अपना झंडा उतार रहे हैं। ऐसे में जब जब मतदान का दौर आगे बढ़ेगा, तब तब भाजपा के जीत की संख्या शून्य होती चली जायेगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही, लेकिन आज किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसानों से लूट हुई है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, प्रत्याशी सदर विधान सभा यासर शाह, मटेरा मारिया अली शाह, महसी केके ओझा, माधुरी वर्मा, अक्षय वर कनौजिया, आनंद कुमार, पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले, अब्दुल मन्नान, प्रमोद सिंह जादौन, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, अयोध्या प्रसाद जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
बीएड और टीईटी संघ के लोग भी रहे मौजूद
अखिलेश यादव की सभा में टीईटी और बीएड बेरोजगार संघ के लोग बैनर लिए मौजूद रहे। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि 69 हजार की भर्ती में आरक्षण का घोटाला किया गया। उनकी सरकार आने पर रोजगार दिया जाएगा। ऐसे में रोजगार देने वाली सरकार का चयन करें न कि रोजगार को बेचने वाली सरकार की। संघ में पल्लवी गुप्ता, प्रियंका कुशवाहा, अनुष्का वाल्मीकि, राहुल सोनकर समेत अन्य थे।
गदा और फरसा किया भेंट
सभा से पूर्व मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा नेता शाश्वत जोशी ने फरसा और आनंद कुमार ने गदा भेंट किया। इस पर मैदान जयकारों से गूंज उठा।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: पोलिंग बूथ पर गाय लेकर मतदान करने पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती
