मैक्सिको ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे डेनियल मेदवेदेव
अकापुल्को (मैक्सिको)। डेनियल मेदवेदेव ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेनोइट पायर को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर प्रवेश करने के साथ नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की अपनी कवायद जारी रखी। यह 26 वर्षीय रूसी खिलाड़ी यदि यहां खिताब जीतने में सफल रहता है तो वह नोवाक जोकोविच को हटाकर शीर्ष पर काबिज …
अकापुल्को (मैक्सिको)। डेनियल मेदवेदेव ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेनोइट पायर को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर प्रवेश करने के साथ नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की अपनी कवायद जारी रखी। यह 26 वर्षीय रूसी खिलाड़ी यदि यहां खिताब जीतने में सफल रहता है तो वह नोवाक जोकोविच को हटाकर शीर्ष पर काबिज हो जाएगा। पिछले साल यूएस ओपन के विजेता और इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उप विजेता रहे मेदवेदेव पहली बार मैक्सिको में खेल रहे हैं।
मेदवेदेव अगर यह टूर्नामेंट जीत जाते हैं या फाइनल में पहुंचते हैं और जोकोविच दुबई में नहीं जीत पाते हैं तो फिर वह 2004 के बाद नंबर एक पर पहुंचने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। पिछले 18 वर्षों में जोकोविच, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और एंडी मर्रे ही शीर्ष पर पहुंचे हैं। अन्य मैचों में टॉमी पॉल ने पांचवीं वरीयता प्राप्त मैटियो बेरेटिनी के दूसरे सेट में पेट दर्द के कारण बाहर होने के बाद दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि योशिहितो निशियोका ने फेलिसियानो लोपेज को 2-6, 6-0, 6-4 से हराया।
एसएएएफ एवं राष्ट्रीय क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 मार्च को कोहिमा में
कोहिमा। दूसरी दक्षिण एशियाई एथलेटिक महासंघ (एसएएएफ) क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप और 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप 26 मार्च को कोहिमा में आयोजित की जाएगी। नगालैंड एथलेटिक संघ (एनएए) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी। एनएए के अध्यक्ष अबू मेथा ने मंगलवार को बताया कि पहले इस चैंपियनिशप का आयोजन 15 जनवरी को होना था, लेकिन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने कोरोनो वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप के तेजी से फैलने के कारण इसे स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा कि एसएएएफ और एएफआई ने नगालैंड सरकार से परामर्श करने के बाद अब 26 मार्च को चैंपियनशिप आयोजित करने का फैसला किया। यह पहला अवसर होगा जबकि नगालैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Ranji Trophy 2022: फिर से अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर होगी निगाहें
