यूपी चुनाव: अमेठी में गरजे मुख्यमंत्री योगी, सपा-बसपा व कांग्रेस पर लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। दूसरी तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांचवें फेज के चुनाव के लिये आज बुधवार को अमेठी जिले की तिलोई सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित …

अमेठी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। दूसरी तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांचवें फेज के चुनाव के लिये आज बुधवार को अमेठी जिले की तिलोई सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सपा अपने ऐजेंडे को लेकर चलती है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने जाति, मत और धर्म की राजनीति की है। इतना ही नहीं इसके आगे मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज तिलोई को एक मेडिकल कॉलेज मिल गया है। उस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी हम लोगों ने ही किया है। यह मेडिकल कॉलेज समाजवादी पार्टी भी दे सकती थी, लेकिन उसके पास विकास का विजन नहीं था।

योगी ने कहा कि सपा जब सत्ता में आई थी तो उसने पहला निर्णय आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का किया था। उन्होंने कहा कि सपा को वोट देने का मतलब आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद करना है। अहमदाबाद में हुये सीरियल बम ब्लॉस्ट का जिक्र करते हुये सीएम ने कहा कि दोषियों में से 9 का संबंध यूपी से है।

यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: पीएम मोदी ने बाराबंकी में जनसभा को किया संबोधित, कहा- गरीब भाजपा के साथ है

संबंधित समाचार