यूक्रेन में फंसी अमरोहा की बेटी सुरक्षित घर लौटी, परिजनों में खुशी की लहर
अमरोहा, अमृत विचार। एमबीबीएस का कोर्स करने यूक्रेन गई अमरोहा के प्रीत विहार कॉलोनी की निवासी अंजली उर्फ उपासना अपने घर वापिस लौट आयी है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध होने की खबर से छात्रा अंजली और उसके परिजन दोनो ही चिंतित थे। बुधवार को छात्रा के घर लौटने पर परिजनों में खुशी की …
अमरोहा, अमृत विचार। एमबीबीएस का कोर्स करने यूक्रेन गई अमरोहा के प्रीत विहार कॉलोनी की निवासी अंजली उर्फ उपासना अपने घर वापिस लौट आयी है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध होने की खबर से छात्रा अंजली और उसके परिजन दोनो ही चिंतित थे। बुधवार को छात्रा के घर लौटने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
शहर के प्रीत विहार कॉलोनी की रहने वाली उपासना 2020 में यूक्रेन में एमबीबीएस का कोर्स करने के लिए गई थी। लेकिन अब यूक्रेन में हालात सही नहीं है युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालात में उनके परिवार के लोगों को भी डर सता रहा था, लगातार वह अंजली के संपर्क में थे।
मंगलवार की शाम 6 बजे अंजलि फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई थी। बुधवार की सुबह वह अपने घर पहुंची तो परिजनों ने छात्रा का स्वागत किया। अंजलि ने बताया कि यूक्रेन में हालात सामान्य नहीं है, हालांकि वह बॉर्डर से काफी दूर रह रही थी लेकिन खबरें आ रही थी कि रूस और यूक्रेन में कभी भी युद्ध हो सकता है।
ऐसे में उनको और परिजनों को चिंता सता रही थी। उन्होंने सरकार से फ्लाइट का किराया सस्ता करने की गुहार लगाई थी। हालांकि सरकार ने फ्लाइटों की संख्या तो बढ़ाई लेकिन किराया सस्ता नहीं कराया जिस कारण और भी लोग वहां से अपने देश सुरक्षित आने के लिए असमर्थ है। कहा कि कुछ ऐसे छात्र भी हैं जो आर्थिक तंगी के चलते वापस नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि सरकार फ्लाइट का किराया कम करें ताकि यूक्रेन से बच्चे आसानी से वापस आ सकें।
