बुलंदशहर के खुर्जा में लगा भीषण जाम, आम जनता घंटों हुई परेशान
बुलंदशहर। बुलंदशहर में जाम के झाम से निजात नहीं मिल रही है। खुर्जा नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर बुधवार को जाम लगा रहा। जिससे लोग काफी परेशान रहे। वहीं जाम से जूझ रहे कई लोगों ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास …
बुलंदशहर। बुलंदशहर में जाम के झाम से निजात नहीं मिल रही है। खुर्जा नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर बुधवार को जाम लगा रहा। जिससे लोग काफी परेशान रहे। वहीं जाम से जूझ रहे कई लोगों ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया।
हालांकि पुलिस के प्रयास के बाद भी जाम की स्थिति ऐसी थी जिसे नियंत्रण करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। दस मिनट के काम के लिए लोगों को सड़क पर घंटों लग गए। शहर के तहसील रोड, गांधी रोड, अस्पताल रोड पर जाम से लोग परेशान रहे।
यह भी पढ़ें: ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष के साथ बैठक रद्द करते हुए कहा कि रूस ने आक्रमण की शुरुआत की
