अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पहली बार हिंदी में होगी सर सैयद निबंध प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में इस बार नया परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस पर यहां पर स्थित तिब्बिया कालेज में सर सैयद निबंध प्रतियोगिता हिंदी में होगी। तिब्बिया कालेज के प्रोफेसर ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी देते हुए प्रोफेसर सफदर असरफ ने बताया कि इससे पूर्व सर सैयद अहमद निबंध प्रतियोगिता अंग्रेजी …

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में इस बार नया परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस पर यहां पर स्थित तिब्बिया कालेज में सर सैयद निबंध प्रतियोगिता हिंदी में होगी। तिब्बिया कालेज के प्रोफेसर ने इस बात की जानकारी दी है। जानकारी देते हुए प्रोफेसर सफदर असरफ ने बताया कि इससे पूर्व सर सैयद अहमद निबंध प्रतियोगिता अंग्रेजी में होती थी, लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है।

इस बार ये प्रतियोगिता हिंदी और उर्दू में होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम प्रतियोगी को दस हजार, द्वितीय को साढ़े सात हजार जबकि तृतीय प्रतीयोगी को पांच हजार रुपए ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरुस्कार के रूप में 2.5 हजार रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो विज्ञापनों में एक अप्रैल से ‘अत्यधिक जोखिम’ के बारे में बताना होगा: एएससीआई

संबंधित समाचार