मेरठ: स्कूल बस के नीचे कुचली मासूम बच्ची, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। हस्तिनापुर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना हो गयी। हादसे में 5 साल की बच्ची की बस से दब के मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मेरठ में आए दिन हो रहे हादसे को लोग भुल ही नहीं पा …

मेरठ। हस्तिनापुर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना हो गयी। हादसे में 5 साल की बच्ची की बस से दब के मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

मेरठ में आए दिन हो रहे हादसे को लोग भुल ही नहीं पा रहे थे कि तभी बुधवार की सुबह हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में बुधवार सुबह एक पांच साल की बच्ची की वाहन के नीचे दब कर मौत हो गई। बात दें यह हादसा स्कूल बस चालक की लापरवाही से हुआ है। जिसकी सुचना के बाद परिवार में सभी का रो-रो का बुरा हाल हो गया है। दुर्घटना स्थल पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया।

थाना पुलिस को जानकारी से पता चला है कि गांव बस्तोरा नारंग में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुनील की 5 साल की बेटी दीपाली कस्बे के तक्षशिला एकेडमी स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी। ग्रामीणों के अनुसार वह प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी स्कूल में जा रही थी। सुबह जब स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए गांव में पहुंची। वहीं गांव में प्वाइंट पर खड़े बच्चों को बस ले रही थी, इसी दौरान चालक ने अचानक बस को बैक कर दिया। जिससे खिड़की पर खड़ी दीपाली अचानक नीचे गिर गई। जिसके बाद चालक ने स्कूल बस को पीछे हटाया तो बस का अगला पहिया दीपाली के ऊपर से उतर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सैंकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची के परिजनों को मामले की सूचना दी। वहीं बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सुचना पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़े-सीतापुर: पुलिस ने सात सौ लीटर से अधिक अवैध शराब की बरामद

संबंधित समाचार