रुद्रपुर: निगम के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा 12 हजार घरों से 50 लाख वसूलना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। हर बाद सौ फीसदी वसूली में खरा उतरने वाला नगर निगम इस बार पिछड़ सकता है। 17 फीसदी वसूली अभी निगम की अधूरी है, जिसको पूरा कर पाना फिलहाल अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। निगम को अभी भी 12 हजार घरों से करीब 50 लाख रुपये वसूलना है, कोरोना …

रुद्रपुर, अमृत विचार। हर बाद सौ फीसदी वसूली में खरा उतरने वाला नगर निगम इस बार पिछड़ सकता है। 17 फीसदी वसूली अभी निगम की अधूरी है, जिसको पूरा कर पाना फिलहाल अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। निगम को अभी भी 12 हजार घरों से करीब 50 लाख रुपये वसूलना है, कोरोना और चुनाव के चलते जिसको वसूलपाना कर विभाग की टीम को मुश्किलें रही हैं।

चालीस वार्डों वाले नगर निगम पुराने 20 वार्डों से गृहकर वसूला जाता है। 20 नए वार्डों के आवासों को कर में फिलहाल छूट चल रही है। पुराने वाडों में करीब 15 हजार आवास बताए जाते हैं, जिनसे निगम कर वसूलता है। हर साल करीब तीन करोड़ का निगम को लक्ष्य मिलता है, जिसको वह पूरा कर लेता है।

इस बार भी तीन करोड़ का ही उसे लक्ष्य मिला है, लेकिन फिलहाल वह 83 फीसदी ही पूरा कर सका है। मार्च क्लोजिंग नजदीक होने के कारण 17 फीसदी वसूली कम होना, अधिकारियों के लिए चिंता बना हुआ है। वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारियों ने नोटिस कार्रवाई तो की है, लेकिन फिलहाल इसका कोई खास असर नहीं हुआ है। बकाया जमा हो सके, इसको लेकर अब अधिकारी सख्त कदम उठाने का मन बना रहे हैं।

बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि वे बकाया जमा नहीं करते हैं तो कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ आरआरसी जारी की जाएगी। तीन करोड़ का लक्ष्य है, जिसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
-राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त

संबंधित समाचार