रुद्रपुर: मात्र एक काउंटर खुला, प्रवेश के लिए भटकते रहे विद्यार्थी, कई बिना प्रवेश के लौटे
रुद्रपुर, अमृत विचार। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय विद्यार्थियों की एडमीशन कराने के घंटों लंबी लाइन में लगने के बाद भी वह कक्षा में प्रवेश नहीं ले सके। मात्र एक ही काउंटर होने से यह दिक्कतें आईं। सुबह से ही लाइन में लगने के बावजूद बिना प्रवेश के लौटने से विद्यार्थियों में कॉलेज प्रशासन …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय विद्यार्थियों की एडमीशन कराने के घंटों लंबी लाइन में लगने के बाद भी वह कक्षा में प्रवेश नहीं ले सके। मात्र एक ही काउंटर होने से यह दिक्कतें आईं। सुबह से ही लाइन में लगने के बावजूद बिना प्रवेश के लौटने से विद्यार्थियों में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी थी।
महाविद्यालय में इस समय बीए, बीएससी, बीकॉम के द्वितीय वर्ष के साथ ही एमए में एडमीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीए में एडमीशन के लिए एक ही काउंटर खुला होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी हैं।
एडमीशन के लिए कॉलेज में सुबह से ही लंबी कतारें लग गई थीं। विद्यार्थियों को सुबह लाइन से में लगने के बावजूद भी दर्जनों छात्र-छात्राएं दो बजे तक काउंटर तक नहीं पहुंच सके। जिससे उन्हें बगैर एडमीशन के ही घर वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि दोपहर दो बजे महाविद्यालय का काउंटर बंद हो जाता है।
बुधवार को बीए में एडमिशन के लिए एक ही काउंटर खुलने की वजह से छात्र-छात्राओं को दिक्कतें आने की सूचना मिली है। गुरुवार से बीए के लिए दो काउंटर खोले जाएंगे। जिससे उन्हें किसी प्रकार की मुश्किल न हो।
– डॉ. कमल किशोर पांडे, प्राचार्य, सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज
