रामपुर: दावत खाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, कोहराम
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। शादी समारोह से दावत खाकर लौट रहे एक युवक को सड़क पार करते हुए डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से युवक दूर जा गिरा। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में परिजन युवक को मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। मुरादाबाद लेकर जाते समय …
रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। शादी समारोह से दावत खाकर लौट रहे एक युवक को सड़क पार करते हुए डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से युवक दूर जा गिरा। चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में परिजन युवक को मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। मुरादाबाद लेकर जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।बाद में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मंगलवार रात लगभग नौ बजे क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी संजय सिंह पुत्र जयपाल सिंह टांडा बाजपुर मार्ग पर चुनामणि पर स्थित एक मैरिज हॉल से दावत खाकर घर को लौट रहा था। जैसे ही युवक ने दावत खाने बाद सड़क पार की तो सामने से आरहे एक डीसीएम चालक ने युवक को टक्कर मार दी।डीसीएम की टक्कर से युवक दूर जा गिरा।चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने डीसीएम को घेर लिया।
जबकि चालक फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं दूसरी ओर सूचना पाकर पहुंची पुलिस और परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेकर जा रहे थे।मुरादाबाद लेकर जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं दूसरी ओर बुधवार की दोपहर बाद युवक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजनों व रिश्तेदारों का बुरा हाल था।मृतक संजय सिंह अपने पीछे 2 पुत्री छोड़ गया है। वहीं पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर त्रिवेणी शुगर मिल में खड़ा करा दिया है।
