कानपुर: मां की साड़ी से फंदा लगाकर बच्ची ने दी जान, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। साढ़ थानाक्षेत्र के बौहार गांव में बुधवार को बेहद दर्दनाक घटना हुई। 1० साल की बच्ची ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। बौहार गांव निवासी दिनेश कुमार हैदराबाद में प्राईवेट जॉब करते हैं। गांव में पत्नी गीता तीन बेटियां खुशबू, …

कानपुर। साढ़ थानाक्षेत्र के बौहार गांव में बुधवार को बेहद दर्दनाक घटना हुई। 1० साल की बच्ची ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। बौहार गांव निवासी दिनेश कुमार हैदराबाद में प्राईवेट जॉब करते हैं। गांव में पत्नी गीता तीन बेटियां खुशबू, आकांक्षा, अंकिता और चार वर्षीय बेटा राज रहता है। दूसरे नंबर की 10 वर्षीय बेटी आकांक्षा कक्षा चार में पढ़ती थी। बुधवार को मां गीता लाही काटने खेत गई थीं।

उसने घर की दूसरी मंजिल पर कुंडे तक पहुंचने के लिए पहले चारपाई रखकर उसके ऊपर गद्दे डाले, फिर उसके ऊपर लकड़ी का झौवा रखकर मां की साड़ी से फंदा लगा लिया। जानकारी पर मां भी घर आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा नीचे उतारा। साढ़ एसओ राजकुमार सिह ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में गरजे सीएम योगी, कहा- हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही बीजेपी सरकार

संबंधित समाचार