कानपुर: पुलिस चौकी के पास दो दुकानों में चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव कस्बे में मंगलवार देर रात चोरों ने चौकी से पचास मीटर दूर स्थित दो दुकानों में हाथ साफ कर दिया। बीते दिनों छह और दुकानों में चोरी हो चुकी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने साढ़ घाटमपुर पर मार्ग जाम लगा दिया। पुलिस ने उनको समझाकर जाम खुलवाया। भीतरगांव कस्बा निवासी …

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव कस्बे में मंगलवार देर रात चोरों ने चौकी से पचास मीटर दूर स्थित दो दुकानों में हाथ साफ कर दिया। बीते दिनों छह और दुकानों में चोरी हो चुकी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने साढ़ घाटमपुर पर मार्ग जाम लगा दिया। पुलिस ने उनको समझाकर जाम खुलवाया। भीतरगांव कस्बा निवासी राजू गुप्ता की कस्बे में बर्तन की दुकान है।

वह मंगलवार रात दुकान बंदकर वह घर चले गए। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। उन्होंने दुकान की छत काटकर 22 हजार नकद व लाखों के बर्तन चोरी करने की बात कही। यहां के निवासी दिनेश पाल की कस्बे में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार शाम वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान में पीछे से सेंध लगा चोरों ने हजारों का माल चुरा लिया।

घटना से गुस्साए दुकानदारों ने कस्बा की दुकानें बंदकर साढ़ घाटमपुर मार्ग पर स्थित तिवारीपुर चौरहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे साढ़ थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को चोरी का जल्द राजफाश करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। भीतरगांव चौकी पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस बार चुनाव में पार्टी को मिलेंगे बेहतर परिणाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता